जवान का पार्थिव शरीर ला रही एम्बुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत
देवरिया - जनपद के रूद्रपुर तहसील के अन्तर्गत गहिला दुधौला निवासी सत्यवान सिंह पुत्र जय सिंह सेना में सुबेदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 1 अक्टूबर दिन गुरुवार को चंडीगढ़ कमांड अस्पताल में हुई थी।उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गहिला दुधौला लाया जा रहा था।
इसी दौरान 4 अक्टूबर दिन रविवार की सुबह पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनपद सुल्तानपुर के थाना हलियापुर के अन्तर्गत जरई कला गांव के निकट पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में एम्बुलेंस चालक जशपाल पुत्र सुरेन्द्र पाल (लगभग 45 वर्ष),मृतक के भाई रामसमुझ पुत्र जय सिंह ( लगभग 55 वर्ष), मृतक के पुत्र गौरव सिंह (लगभग 18 वर्ष), निवासी ग्राम गहिला दुधौला तथा रामप्रीत चौधरी (लगभग 32 वर्ष) निवासी भरटोला वार्ड रुद्रपुर की मृत्यु हो गई।
इस दुखद घटना की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना में चार लोगों के मृत्यु की सूचना पर जिलाधिकारी मधूसुदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
Join the conversation