भगवती जागरण स्थल पर पेयजल, लाइट और सफाई व्यवस्था की मांग, पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता को सौंपा पत्र
लखनऊ। सरोजिनी नगर क्षेत्र के हनुमानपुरी स्थित न्यू पब्लिक स्कूल के पीछे वाले पार्क में आयोजित होने वाले विशाल भगवती जागरण को लेकर आयोजकों ने नगर निगम से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद गीता देवी गुप्ता सरोजिनी नगर दक्षिण प्रथम, लखनऊ को संबोधित पत्र पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता को सौंपा गया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।
पत्र में बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी का विशाल भगवती जागरण 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को न्यू पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित पार्क, हनुमानपुरी, सरोजिनी नगर में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है।
आयोजकों ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि भगवती जागरण स्थल पर कार्यक्रम के दौरान पेयजल, लाइट, सफाई एवं चूना डालने की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पत्र में संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश देकर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है।
इस मांग को लेकर हनुमानपुरी दुर्गा समिति, हनुमानपुरी, सरोजिनी नगर, लखनऊ की ओर से पत्र दिया गया। समिति ने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएंगी।
कार्यक्रम स्थल: न्यू पब्लिक स्कूल के पीछे वाला पार्क, हनुमानपुरी, सरोजिनी नगर, लखनऊ
कार्यक्रम: विशाल भगवती जागरण
कार्यक्रम की तिथि: 17 अक्टूबर 2026
Join the conversation