सूचना
समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं जनहित की खबरें प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें: +91 73909 92209   |   समाचार एवं प्रेस विज्ञप्ति: news@sainvsandesh.com   |   आधिकारिक ई-मेल: sainvsandesh@gmail.com   |   संपादकीय संपर्क: editor@sainvsandesh.com   |   साईनव संदेश      

गोरखपुर में रोडवेज बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत, चालक फरार

 

गोरखपुर: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत, चालक फरार

गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Photo : SocialMedia

सामान खरीदने बाजार आए थे राजाराम गुप्ता

जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज क्षेत्र के अलावलपुर निवासी राजाराम गुप्ता (40) बुधवार शाम बाइक से कुईं बाजार में सामान खरीदने आए थे। वह हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि सिकरीगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद पुलिस घायल राजाराम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), उरुवा ले गई। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

सिकरीगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हैदराबाद में करते थे ठेकेदारी

राजाराम गुप्ता हैदराबाद में रहकर पेंट-पॉलिश के काम की ठेकेदारी करते थे। वह करीब 10 दिन पहले ही अपने घर आए थे। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।