Gorakhpur Wrestling Championship 2026: 24 अक्टूबर से जुटेंगे 1,000 से अधिक पहलवान
Gorakhpur News: 24 अक्टूबर से सजेगा कुश्ती का महाकुंभ, प्रदेशभर के 1,000 से अधिक पहलवान दिखाएंगे दमखम
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 24 से 26 अक्टूबर तक सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक हजार से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे। पूर्व विधायक रवींद्र सिंह और भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में आयोजित इस चैंपियनशिप में पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता का समापन 26 अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है।
खिलाड़ियों के आवास और सुरक्षा की तैयारियां पूरी करने पर जोर
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को टाउन हॉल स्थित रवींद्र भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों के आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष और प्रतियोगिता के आयोजक आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’ ने बताया कि मुकाबले कुश्ती संघ के निर्धारित नियमों के अनुसार कराए जाएंगे। महिला पहलवानों के ठहरने की व्यवस्था मुरारी इंटर कॉलेज में की गई है, जबकि पुरुष पहलवानों के लिए आसपास के होटलों में इंतजाम किए गए हैं।
24 अक्टूबर को महिला वर्ग और पुरुषों के मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन 24 अक्टूबर को महिला कुश्ती के सभी निर्धारित भार वर्गों के मुकाबले होंगे। इसके साथ ही पुरुष फ्रीस्टाइल के 57 और 61 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन के 55 और 60 किलोग्राम भार वर्ग में भी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
25 अक्टूबर को इन भार वर्गों में होगी भिड़ंत
दूसरे दिन 25 अक्टूबर को पुरुष फ्रीस्टाइल के 65, 70, 74 और 79 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान मुकाबला करेंगे। वहीं, ग्रीको-रोमन वर्ग में 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे।
26 अक्टूबर को चैंपियनशिप का समापन
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 26 अक्टूबर को पुरुष फ्रीस्टाइल के 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे। ग्रीको-रोमन वर्ग में 63, 67, 72 और 77 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसी दिन समापन स दौरान खिलाड़ियों की सुविधा और आयोजन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।मारोह भी आयोजित किया जाएगा।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय कोच शत्रुधन राय, चंद्रविजय सिंह, जिला कुश्ती सचिव माया शंकर शुक्ल, जनार्दन यादव और ओपी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के पहलवानों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता के

Join the conversation