सूचना
समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं जनहित की खबरें प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें: +91 73909 92209   |   समाचार एवं प्रेस विज्ञप्ति: news@sainvsandesh.com   |   आधिकारिक ई-मेल: sainvsandesh@gmail.com   |   संपादकीय संपर्क: editor@sainvsandesh.com   |   साईनव संदेश      

आरएसएस कार्यकर्ता की लाठी डण्डों से पीटकर हत्या!

देवरिया - जनपद के अन्तर्गत विकास खण्ड लार के भीखम छपरा निवासी रामेश्वर तिवारी(50) जो आरएसएस के खण्ड कार्यकारिणी लार के सक्रिय कार्यकर्ता थे। गुरूवार की शाम घर के पास रास्ते पर ब्रेकर बनाने को लेकर उनके पड़ोसियों से कहासुनी हो गई,बात इतनी बढ़ी कि पड़ोसीयों ने उनपर लाठी डण्डों से हमला कर दिया और फरार हो गए।

PHOTO SAINV SANDESH

गम्भीर रुप से घायल होने पर इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी रास्ते में ही लगभग 8 बजे मौत हो गई।घटना की सूचना होने पर पुलिस सक्रिय हो गई और कई स्थानों पर छापेमारी भी की लेकिन हमलावरों का कोई सुराख़ नहीं मिल पाया। परिजनों के अनुसार रामेश्वर तिवारी पुत्र स्व मंगल तिवारी बहुत ही सरल और मिलनसार व्यक्ति थे,जो सामाजिक गतिविधियों में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।वे अपने पीछे मां कुंता देवी,पत्नी अमृता देवी,तीन बेटियां पींकी,पूजा, स्नेहा और बेटे गोपाल तिवारी को पीछे छोड़ गये हैं।

रास्ते को लेकर पड़ोसियों संग था पुराना विवाद-

आपको बता दें कि इससे पहले भी रामेश्वर तिवारी की अपने पड़ोसियों से रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हो चुका था,कई दफा मामला थाने पर भी गया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।इस बाबत पूछने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी विंध्याचल शुक्ल ने बताया कि  पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है,दबिस दी जा रही है शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस गांव में निगरानी कर रही है।


स्वप्निल द्विवेदी

विशेष संवाददाता — पूर्वांचल